Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस पिछले कई महीनों से लगातार सुर्खियों में है। केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। रिया चक्रवर्ती केस में मुख्य आरोपी हैं। सीबीआई के अलावा नारकोटिक्स ब्यूरो भी ड्रग एंगल से इस केस की जांच कर रहा है। इस बीच रिया चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत सिंह राजपूत के ड्रग एडिक्शन को लेकर ऐसी बात कही है, जिसने उत्तराखंड और केदारघाटी के लोगों का गुस्सा भड़का दिया है। सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने कहा कि सुशांत ने ‘केदारनाथ’ फिल्म की शूटिंग के दौरान ही ड्रग्स लेना शुरू कर दिया था। ‘केदारनाथ’ फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड की केदारघाटी में हुई है, इसलिए रिया के इस बयान से कहीं ना कहीं उत्तराखंड की छवि पर भी सवाल उठ रहे हैं। केदारघाटी भगवान शिव का धाम है, यहां ड्रग्स जैसे मादक पदार्थों के इस्तेमाल की बात से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। आगे पढ़िए