Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में केदारनाथ धाम की तर्ज पर बदरीनाथ धाम का भी कायाकल्प किया जाएगा। यहां सुविधाओं के विस्तार के लिए 424 करोड़ रुपये का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। स्वीकृत धनराशि से बदरीनाथ धाम के पास स्थित तीर्थस्थलों को विकसित किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। आवागमन और पार्किंग संबंधी सुविधाएं बेहतर होंगी। इसे लेकर चमोली की डीएम स्वाति एस भदौरिया ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मास्टर प्लान को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई। अधिकारियों संग हुई बैठक के बाद डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि मास्टर प्लान के तहत बदरीनाथ धाम में तीन चरणों में विकास कार्य होने हैं।