Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार में गैस एजेंसी कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिवार वाले शव को जमालपुर स्थित गैस गोदाम ले गए, जहां उन्होंने शव रखकर विरोध-प्रदर्शन किया। बवाल बढ़ने के बाद गैस एजेंसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। मृतक के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे। मुआवजे का आश्वासन मिलने के बाद कहीं जाकर परिजन शव ले जाने को तैयार हुए। घटना जमालपुर कलां गांव की है। उत्तरी हरिद्वार के कनखल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जमालपुर कलां गांव में गैस एजेंसी का गोदाम है। ये गैस एजेंसी ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर की है। गैस एजेंसी में हजरतपुर बदायूं का रहने वाला पप्पू नाम का कर्मचारी काम करता था। पप्पू पिछले कई साल से जमालपुर स्थित गैस गोदाम में काम कर रहा था। पप्पू का परिवार भी जमालपुर कलां गांव में ही रहता है। शनिवार को पप्पू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी लाश गोदाम के पास आम के पेड़ पर गमछे से लटकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में ले लिया। आगे पढ़िए