Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: कोरोना के कारण उत्तराखंड की चार धाम यात्रा पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा है। वहां मौजूद लोकल दुकानदारों समेत पर्यटन व्यवसाय से जुड़े सभी लोगों के बीच यात्रा शुरू होने से पहले काफी उत्साह था मगर फिर कोरोना ने दस्तक दे दी और एक ही बार में सब कुछ चौपट हो गया। रुद्रप्रयाग के केदारनाथ में भी बीते सालों के मुकाबले इस बार कोरोना के भय के कारण काफी कम श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं। हर साल की तरह केदारनाथ में भीड़ उमड़ती नजर नहीं आ रही है। केदारनाथ धाम के कपाट बीते 29 अप्रैल को खोल दिए गए थे मगर कोविड के कारण काफी कम तीर्थयात्री केदारनाथ दर्शन के लिए आ रहे हैं। वहीं इस बार भी युकाडा ने केदारनाथ में हेली सेवा के लिए समय पर प्रक्रिया को पूरा कर दिया गया था मगर यात्रियों के बिना और लॉकडाउन के चलते अबतक हेली सेवा का संचालन नहीं हो पाया है।