उत्तराखंड सरकार के साढ़े तीन साल, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गिनाईं ये उपब्धियां

उत्तराखंड में त्रिवेन्द्र सरकार के साढ़े 3 साल पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ये उपलब्धियां गिनवाईं
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand government: 3 and a half years of Trivendra government completed in Uttarakhand
Image: 3 and a half years of Trivendra government completed in Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सरकार के साढ़े 3 साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। इस मौके पर सरकार ने अपनी उपलब्धियां गिनाई। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया गया है। अब गैरसैंण में आवश्यक सुविधाओं के विकास की कार्ययोजना बनाई जा रही है। सीएम ने यह भी बताया कि उत्तराखंड में चार धाम देवस्थानम बोर्ड का गठन किया गया है, जिसमें तीर्थ पुरोहित और पंडा समाज के लोगों के हक हुकूक और हितों को सुरक्षित रखा गया। इसके अलावा सीएम ने अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के सभी परिवारों को 5 लाख की सालाना निशुल्क चिकित्सा सुविधा दी गई है। ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। सीएम त्रिवेंद्र ने बताया कि उत्तराखंड में डबल इंजन का असर साफ देखा जा सकता है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, चार धाम सड़क परियोजना, केदारधाम पुनर्निर्माण, जमरानी बहुद्देशीय परियोजना, एयर कनेक्टिविटी पर किए जा रहे काम मुख्य हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पहला राज्य है जहां उड़ान योजना में हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत की गई। सीएम ने बताया कि साढे 3 सालों में उत्तराखंड में अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया है। 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में उत्तराखंड को बेस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट घोषित किया गया।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में खतरनाक हुआ कोरोना, एक ही दिन में 13 लोगों की मौत..460 पहुंचा आंकड़ा