Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में साल 2022 का चुनावी रण दिलचस्प होने वाला है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी हर स्तर पर अपनी पैठ बनाने की कोशिश में जुटी है। जनसंपर्क हो या फिर लोगों को अपने साथ जोड़ना, आप जमीनी स्तर पर काम कर रही है। साथ ही आम आदमी पार्टी की नजर उन नेताओं पर भी है, जो अपनी पार्टियों में हाशिए पर धकेल दिए गए हैं। ऐसे लोगों को आम आदमी पार्टी अपने साथ जोड़कर प्रदेश में लगातार अपना कुनबा बढ़ा रही है। इसी कड़ी में रविवार को सपा नेता जितेंद्र मलिक भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। हरिद्वार के रुड़की में हुए विशेष कार्यक्रम में जितेंद्र मलिक ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। आप के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।