उत्तराखंड से दुखद खबर, सीएम त्रिवेंद्र के OSD का कोरोना से निधन

यह दुखद खबर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से आ रही है...जहां सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी का निधन हो गया।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Gopal singh rawat: Cm trivendra osd gopal singh rawat died
Image: Cm trivendra osd gopal singh rawat died

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण बुरी तरह फैल रहा है। लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं और लोग मौत के मुंह में समा रहे हैं। इस बीच एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है।कोरोना संक्रमित चल रहे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी गोपाल सिंह रावत का निधन हो गया है। इलाज के लिये वो एम्स में भर्ती किये गये थे। आपको बताते चलें इससे पूर्व सीएम के ओएसडी उर्बादत्त भटट की पत्नी का भी कोरोना संक्रमण से निधन हो चुका है।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडिया के जरिये इसकी सूचना देने के साथ साथ अपनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की है। सीएम ने ओएसडी के निधन को अपनी व्यक्तिगत हानि बताते हुये कहा है कि गोपाल बेहद कुशल एवं योग्य अधिकारी रहे है। ईश्वर उन्हे अपने श्रीचरणों में स्थान दे और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करें। गोपाल रावत जी के परिजनों के साथ सीएम ने संवेदनाएं जताई हैं।
यह भी पढ़ें - देहरादून मैं खतरनाक कोरोना, IMA के 100 से ज्यादा कैडेट और जवान पॉजिटिव