रिया चक्रवर्ती का आरोप है कि फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान सुशांत और सारा एक दूसरे के करीब आए थे। सारा की संगत में सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स के हैवी डोज लेने लगे थे। आगे पढ़िए पूरी खबर
-
Komal Negi
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Sara Ali Khan gets notice of NCB
रुद्रप्रयाग: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स से जुड़े एंगल को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स को लेकर कई खुलासे किए हैं, जिसमें कई बड़े नाम सामने आए हैं। रिया ने एनसीबी की पूछताछ में सारा अली खान का भी नाम लिया है। जिसके बाद एनसीबी ने टॉप अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान को पूछताछ के लिए बुलाया है। रिया ने एनसीबी को बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान सारा अली खान के साथ ड्रग्स लिया करते थे। अब एनसीबी ने सारा को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस पूछताछ में कई बड़े राज खुलने की उम्मीद है। फिल्म केदारनाथ की शूटिंग साल 2017 के सितंबर महीने में केदारघाटी क्षेत्र में हुई थी। शूटिंग के लिए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, अभिनेत्री सारा अली खान और उनकी टीम एक महीने तक यहां रही।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में कोरोना का कहर, 1 ही दिन में 17 लोगों की मौत..देखिए हर जिले के आंकड़े
फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मंसूर नाम के युवक का किरदार निभाया था, जो घोड़ा-खच्चर संचालक था। उस वक्त सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की नजदीकियां खूब सुर्खियों में रही थी। हालांकि फिल्म रिलीज होने के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। रिया ने एनसीबी टीम को बताया कि फिल्म केदारनाथ के दौरान सुशांत और सारा एक दूसरे के करीब आए थे। हालांकि सुशांत पहले से ही ड्रग्स लेते थे, लेकिन सारा से मिलने के बाद ही उन्होंने ड्रग्स की हैवी डोज लेनी शुरू कर दी थी। रिया ने बताया कि सुशांत क्यूरेटेड मरिजुआना के आदी हो गए थे। रिया ने कहा कि केदारनाथ फिल्म की शूटिंग के दौरान सुशांत हिमालय पर रहे, वहां ड्रग्स आसानी से मिल जाती थी। सारा के साथ ड्रग्स का सेवन करने वाले सुशांत पूरी तरह से ड्रग एडिक्ट बन चुके थे।
यह भी पढ़ें - देहरादून के लोगों के लिए अच्छी खबर, पुलिस आपको फ्री में देंगी सिक्योरिटी..पढ़िए क्यों और कैसे?
रिया चक्रवर्ती के इस बयान के बाद एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा जैसे बॉलीवुड के बड़े नामों को समन भेजा है। अगले 3 दिनों में सभी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। रिया चक्रवर्ती भले ही सुशांत के उत्तराखंड में ड्रग्स लेने की बात कह रही हो, लेकिन उनके इस बयान से केदारघाटी के लोगों में गुस्सा है। ‘केदारनाथ’ फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड की केदारघाटी में हुई है, इसलिए रिया के इस बयान से कहीं ना कहीं उत्तराखंड की छवि पर भी सवाल उठ रहे हैं। शिव के इस धाम में ड्रग्स जैसे मादक पदार्थों के इस्तेमाल की बात से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। खैर अब इस मामले में पूछताछ के लिए एनसीबी ने अभिनेत्री सारा अली खान को समन भेज दिया है। रिया के आरोपों में कितनी सच्चाई है, ये भी जल्द ही पता चल जाएगा।