Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: केदारघाटी वायु सेना के मालवाहक हेलीकॉप्टर चिनूक के स्वागत के लिए तैयार है। केदारनाथ में हेलीपैड तैयार हो गया है। अब चिनूक हेलीकॉप्टर के जरिए यहां भारी मशीनें पहुंचाया जाना संभव हो सकेगा। सामरिक दृष्टि से केदारनाथ धाम में बना ये हेलीपैड बेहद महत्वपूर्ण है। इस वक्त भारत-चीन के बीच कैसे हालात बने हुए हैं, आप जानते ही हैं। भारत और चीन के बीच सीमा पर अप्रैल-मई से तनाव की स्थिति बरकरार है। लगातार मिलिट्री और डिप्लोमेटिक लेवल पर बातचीत के बावजूद टकराव खत्म नहीं हो पा रहा। उत्तराखंड की सीमाएं भी चीन से सटी है, इसलिए सीमा पर जारी तनाव का असर यहां भी दिख रहा है। भारतीय सेना यहां सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद करने में जुटी है। इसी कड़ी में केदारनाथ धाम में चिनूक हेलीकॉप्टर को उतारने की मंजूरी दी गई थी। अब यहां चिनूक जैसे विशाल हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड तैयार किया गया है।