Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रामनगर: उत्तराखंड के नैनीताल जिले का रामनगर....... यहां आए दिन वन्य जीव और मानव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। खासकर कि रामनगर के कॉर्बेट और उसके आसपास रहने वाले लोग बेहद डरे हुए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस क्षेत्र में गुलदार की आवाजाही बेहद बढ़ गई है। पहले केवल जंगलों तक सीमित रहने वाले गुलदार अब खुले आम मानव बस्तियों के अंदर प्रवेश कर रहे हैं और लोगों को अपना निवाला बना रहे हैं। पिछले एक महीने में 4 से अधिक लोगों के ऊपर गुलदार ने हमला कर उनको घायल कर दिया है। बता दें कि रामनगर के तराई पश्चिमी व कॉर्बेट पार्क से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार का दबदबा है। कॉर्बेट पार्क की वजह से उसके आसपास के गांवों में लोग गुलदार की वजह से खौफ के बीच रहने पर मजबूर हैं। पिछले एक महीने में गुलदार ने रामनगर में 4 से भी अधिक लोगों के ऊपर हमला कर उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायलों का नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है।