केदारनाथ में हेलीकॉप्टर संचालन को हरी झंडी, किराया भी हुआ तय

आने वाले कुछ दिनों में केदारनाथ में यात्रियों की सुविधाओं के हेली सर्विस शुरु हो जाएगी। इसका किराया भी तय कर लिया गया है-
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Kedarnath helicopter: Helicopter service will start in Kedarnath
Image: Helicopter service will start in Kedarnath

रुद्रप्रयाग: कोरोना के चलते जिंदगी की रफ्तार बेहद थम सी गई थी, मगर अब अनलॉक के तहत धीरे-धीरे सब कुछ वापस पटरी पर लौटता नजर आ रहा है। चार धाम यात्रा के ऊपर भी कोरोना का काफी बुरा प्रभाव पड़ा है। रुद्रप्रयाग के केदारनाथ की बात करें तो केदारनाथ में बीते सालों के मुकाबले इस बार कोरोना वायरस कारण काफी कम श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं। हर साल की तरह केदारनाथ में श्रध्दालुओं की भीड़ नजर नहीं आ रही है। धाम के कपाट बीते 29 अप्रैल को खोल दिए गए थे मगर कोरोना के डर के कारण काफी कम संख्या में तीर्थयात्री केदारनाथ दर्शन के लिए आ रहे हैं। मगर अब अनलॉक के तहत सभी तरीके के पाबंदियों और प्रतिबंधों को हटाने के बाद केदारनाथ धाम में वापस से लोगों की भीड़ दिखनी शुरू हो रही है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में केदारनाथ में फिर से वही रौनक दिखेगी। वहीं कुछ दिनों पहले तक ये भी कहा जा रहा था कि केदारनाथ में जल्द ही श्रद्धालुओं के लिए हेली सेवा शुरू होने वाली है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में दिखा वो दुर्लभ जीव, जिसे देखकर खुश हैं दुनियाभर के जीव वैज्ञानिक
आखिरकार सरकार की ओर से केदारनाथ धाम में हेली सेवा के संचालन को हरी झंडी दिखा दी गई है। जी हां, एक और जहां राज्य सरकार ने देश भर के यात्रियों के लिए उत्तराखंड आने के लिए बनाई गई गाइडलाइन के तहत काफी छूट दे दी है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश में केदारनाथ धाम के लिए जल्दी ही हेलीकॉप्टर सर्विस भी शुरू होने जा रही है। इसके लिए बकायदा उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ( यूकाडा ) ने लगभग सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। यूकाडा के सीईओ डॉ आशीष चौहान के मुताबिक हेली सर्विस की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और डीजीसीए से फाइनल अप्रूवल का पत्र मिलते ही केदारनाथ धाम में श्रध्दालुओं की सुविधा के लिए हेली सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी। इसी के साथ केदारनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के लिए भी हेलीकॉप्टर की दरों का निर्धारण कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: लॉकडाउन में गांव लौटे दो भाई, शुरू की चप्पल और एलईडी की फैक्ट्री..अब मुनाफा
चलिए आपको संक्षिप्त से केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शुरू होने वाली हेली सर्विस के बारे में बताते हैं। फिलहाल प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष केदारघाटी में कुल 9 ऑपरेटरों द्वारा 18 हेलीपैड चलाए जाएंगे और केदारनाथ यात्रा संपन्न कराई जाएगी इसके तहत सिरसी से केदारनाथ 2340 रुपए प्रति सवारी, फाटा से केदारनाथ 2360 रुपए प्रति सवारी और गुप्तकाशी से केदारनाथ 3875 रुपए प्रति सवारी का किराया तय किए गया है। आपको बता दें कि यूकाडा ने मार्च में ही टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया था मगर उसके बाद कोरोना ने दस्तक दे दी और लॉकडाउन के चलते इन सभी प्रक्रियाओं के ऊपर रोक लगा दी गई। मगर अब खुशखबरी यह है कि वापस से केदारनाथ में हेली सर्विस शुरू होने वाली है जो कि श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है।