Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
नैनीताल: नैनीताल जिले में जिस दिन का सबको बेसब्री से इंतजार था वह आखिरकार आ ही गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज सुबह तकरीबन 11 बजे हल्द्वानी पहुंचे और 120 करोड़ की विकास योजनाओं व नवाचार कार्यक्रमों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसी दौरान सीएम ने एंबुलेंस महिला स्वयं सहायता समूहों एवं पशु सेवा वाहन का उद्घाटन किया। जिसके बाद सीएम त्रिवेंद्र 20 अस्पताल में आधुनिक उपकरणों का शुभारंभ करते हुए सुशीला तिवारी में खुले चौथे जेनेरिक मेडिसिन शॉप का भी लोकार्पण किया। वहीं लोकार्पण के दौरान त्रिवेंद्र रावत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 3 महीने में राज्य सरकार जल संरक्षण और जल संवर्धन के क्षेत्र में तकरीबन 25,000 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएगी।