उत्तराखंड को 8 परियोजनाओं की सौगात..त्रिवेन्द्र सरकार के लिए क्या बोले PM मोदी? जानिए

नमामि गंगे मिशन के तहत पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के लिए 8 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया। आगे पढ़िए पूरी खबर-
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Narendra modi uttarakhand: PM modi on trivendra government
Image: PM modi on trivendra government

देहरादून: बीता मंगलवार राज्य के लिए एक बड़ा दिन साबित हुआ। देश के पीएम नरेंद्र सिंह मोदी ने नमामि गंगे मिशन के तहत उत्तराखंड के ऋषिकेश, बदरीनाथ और हरिद्वार के लिए 8 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें दो अपग्रेड एसटीपी भी शामिल हैं। उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत की तमाम उपलब्धियों और उनके द्वारा राज्य में किए गए विकास को भी काफी अधिक सराहा। बीते मंगलवार को नरेंद्र मोदी ने कुल 8 परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में गंगा नदी के उद्गम से लेकर पश्चिम बंगाल तक गंगा का सफर तकरीबन आधी आबादी के जीवन को समृद्ध बनाता है इसलिए मां गंगा की निर्मलता और स्वच्छता बेहद जरूरी है और उनके पानी को साफ रखना सब की जिम्मेदारी है। नमामि गंगे मिशन के तहत पीएम वीडियो कॉन्फ्रेसिंग करते हुए कहा कि सरकार ने गंगा नदी के हित में चार दिशाओं में एक साथ काम को आगे बढ़ाया है। गंगाजल में गंदा पानी गिरने से रोकने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का जाल बिछाना शुरू किया है। यह सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट अगले 10 से 15 साल की जरूरतें पूरी कर सकते हैं। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: गढ़वाल से कुंमाऊं को जोड़ेगी ये नई सड़क, 71 किमी होगी लंबाई..जानिए खास बातें
इसी के साथ गंगा नदी के किनारे बसे 100 बड़े शहरों और 5000 गांव को खुले में शौच करने से मुक्त करा है। गंगा नदी की सहायक नदियों में भी प्रदूषण रोकने के लिए सरकार पूरी कोशिश कर रही है। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की तारीफ करते हुए कहा कि नमामि गंगे योजना और जल जीवन मिशन के तहत उत्तराखंड में बेहद बेहतरीन कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सीवर ट्रीटमेंट की क्षमता 4 गुना से भी अधिक बढ़ा दी गई है। पहले गंगा में यमुनोत्री, गंगोत्री एवं हरिद्वार तक तकरीबन 135 नाले गिरते थे जिनको अशुद्धता के चलते अब बंद किया जा चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन के दौरान सीएम रावत की पीठ थपथपाते हुए कहा है उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सरकार द्वारा बेहद सराहनीय कार्य किया जा रहा है और विकास पर भी काफी अधिक जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: नैनीताल जिले को करीब 120 करोड़ की योजनाओं का तोहफा..पढ़िए पूरी खबर
पीएम मोदी ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार नई सोच की सरकार है और इसी के साथ वह नए तरीके से काम करती है। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार ने 1 रुपये में पानी का कनेक्शन देने का जो बीड़ा उठाया है वह सराहनीय है। बता दें कि भाजपा सरकार ने 2022 तक उत्तराखंड के हर घर में पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। कोरोना कल के बीच में उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सरकार द्वारा तकरीबन 50 हजार घरों में पानी के कनेक्शन दे दिए गए हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि गंगा ज्योति की स्वच्छता के अलावा उत्तराखंड सरकार गंगा से सटे पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और वहां के पर्यावरण के विकास के ऊपर भी पूरी तरह से फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा राज्य के लोगों को जैविक खेती से जोड़ने की भी योजना बनाई गई है। वहीं प्रधानमंत्री द्वारा सराहना मिलने पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट करके उनको धन्यवाद दिया। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि नमामि गंगे के तहत 19 योजनाओं में से 15 योजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। गंगा के किनारे कुल 21 स्नानघर का और 23 मोक्षधामों का भी निर्माण करवाया गया है और गंगा के किनारे बसे गांव में ऑर्गेनिक खेती को प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है।