उत्तराखंड: लॉकडाउन छूट मिलते ही गुलजार हुए बदरी-केदार, अगले 4 दिन की बुकिंग फुल

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की बुकिंग 7 अक्टूबर तक के लिए फुल हो गई है। बताया जा रहा है कि बीते 2 दिन से करीब 70 से 80 फ़ीसदी होटल फुल हो चुके हैं।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Lockdown: Booking complete in Kedarnath Badrinath
Image: Booking complete in Kedarnath Badrinath

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में कोरोनावायरस की गाइड लाइन में छूट मिलते ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी है। आलम यह है कि केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की बुकिंग 7 अक्टूबर तक के लिए फुल हो गई है। बताया जा रहा है कि बीते 2 दिन से करीब 70 से 80 फ़ीसदी होटल फुल हो चुके हैं। राज्य सरकार द्वारा नई गाइडलाइन में रियायत मिलने के बाद यह राहत भरी खबर सामने आई है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि बद्रीनाथ में भी अगले 4 अक्टूबर तक की बुकिंग फुल हो चुकी है। देवस्थानम बोर्ड के द्वारा 1 जुलाई से 2 अक्टूबर की शाम तक 85785 पास जारी किए गए हैं। ई पास को साथ लेकर तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए देवस्थानम बोर्ड ने धामों में दर्शन का समय दोपहर 12:00 बजे से बढ़ाकर 3:00 बजे तक करने की तैयारी कर ली है। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि लॉकडाउन के बाद मिली छूट में देवभूमि के चार धाम एक बार फिर से गुलजार होने लगे हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: अनलॉक-5 के बाद भी 374 इलाके सील, यहां लोगों को राहत नहीं