Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: लॉकडाउन में छूट मिलते ही श्रद्धालु उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले स्थित केदारनाथ धाम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने लगे हैं। आलम यह है कि कि आने वाले हैं कई दिनों तक के लिए होटलों में बुकिंग हो चुकी है। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर यह भी है कि केदारनाथ के लिए अब हेलीकॉप्टर सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा 9 अक्टूबर से शुरू होनी है और इससे पहले ही इसकी ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इससे पहले डीजीसीए की टीम हेलीपैड और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे। राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद अब हेलीकॉप्टर सेवा को शुरू करने की अनुमति दी गई है। यात्रियों के लिए बकायदा एसओपी जारी कर दी गई है। उकाडा के सीईओ डॉ आशीष चौहान के मुताबिक 6 से 8 अक्टूबर के बीच डीजीसीए सभी हेलीपैड का निरीक्षण करेंगे, उसके बाद डीजीसीए की अनुमति मिलने पर हवाई सेवा शुरू कर दी जाएगी। उनका कहना है कि सारा काम 8 अक्टूबर तक पूरा होने की उम्मीद है और 9 अक्टूबर से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने की भी उम्मीद है। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है और यात्री किराया पहले से ही तय है। गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए यात्रियों को हेलीकॉप्टर सेवा के लिए 3875 देने होंगे। फाटा से केदारनाथ के लिए यात्रियों को 2300 अदा करने होंगे। सेरसी से केदारनाथ के लिए श्रद्धालुओं को 2340 अदा करने होंगे।