Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: राज्य सरकार द्वारा पर्यटकों को राहत देने के ऐलान के साथ ही प्रदेश में धार्मिक पर्यटन पर लगा ‘लॉक’ भी हट गया। अनलॉक-5 में मिली छूट के बाद शनिवार को केदारनाथ धाम में यात्री दर्शन का नया रिकार्ड बना है। शनिवार को केदारनाथ धाम में 2648 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस दौरान केदारनाथ में कपाटोद्घाटन जैसा नजारा देखने को मिला। कोरोना काल में ऐसा पहली बार हुआ है, जबकि एक ही दिन में ढाई हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इस यात्रा सीजन में केदारनाथ धाम में अब तक 14106 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। शनिवार को 2648 श्रद्धालु बाबा के धाम पहुंचे, जो कि कोरोना काल में एक बड़ा रिकॉर्ड है। चारधाम यात्रा अब समाप्ति की ओर है। अगर कोरोना संकट ना होता तो अब तक लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच कर चारधाम के दर्शन कर चुके होते, लेकिन ऐसा हो ना सका। अब अनलॉक में मिली ढील के बाद उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ रही है। केदारनाथ यात्रा के साथ ही बदरीनाथ धाम की यात्रा ने भी रफ्तार पकड़ ली है। आगे पढ़िए