उत्तराखंड चारधाम यात्रा करने आ रहे श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर, जारी हुआ नया आदेश

देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिदिन दर्शन के लिए निर्धारित संख्या को बढ़ाया है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Char Dham Yatra Uttarakhand: New rule for Uttarakhand Chardham Darshan
Image: New rule for Uttarakhand Chardham Darshan

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मौजूद चारधाम यात्रा पर जा रहे तीर्थ यात्रियों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में लॉकडाउन में छूट मिलने के साथ ही चार धाम तीर्थ यात्रियों की आमद लगातार बढ़ रही है। ऐसे में देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिदिन दर्शन के लिए निर्धारित संख्या को बढ़ाया है। अब बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में एक दिन में 3-3 हजार श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा गंगोत्री धाम में 900 श्रद्धालु दर्शन करेंगे और यमुनोत्री में 700 तीर्थयात्री दर्शन कर सकते हैं। खबर के मुताबिक देवस्थानम् बोर्ड ने चारधामों में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं। सोमवार से ये व्यवस्था लागू हो जाएगी। खबर है कि इससे पहले देवस्थानम् बोर्ड ने रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांग थी। अब रिपोर्ट के आधार पर देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में प्रतिदिन दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ा दी है। बदरीनाथ धाम में अब तक एक दिन में 1200 श्रद्धालु दर्शन कर सकते थे लेकिन अब 3000 श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।
केदारनाथ धाम में अब तक एक दिन में 800 श्रद्धालु दर्शन कर सकते थे लेकिन अब 3000 श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।
गंगोत्री धाम में अब तक एक दिन में 600 श्रद्धालु दर्शन कर सकते थे लेकिन अब 900 श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।
यमुनोत्री धाम में अब तक एक दिन में 450 श्रद्धालु दर्शन कर सकते थे लेकिन अब 700 श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पहाड़ के बिंता गांव की बेटी मनीषा को बधाई, IIT दिल्ली में बनी असिस्टेंट प्रोफेसर