Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड में अनलॉक-5 की शुरुआत के साथ ही पर्यटन संबंधी गतिविधियां शुरू हो गईं। ऋषिकेश में राफ्टिंग हो रही है, बंजी जंपिंग हो रही है। पहाड़ों में ट्रैकर्स के दल पहुंचने लगे हैं। नैनीताल में भी बोटिंग शुरू हो गई। ऐसे में जंगल में घूमकर वन्यजीवों को करीब से निहारने वालों में मन में एक ही सवाल है। दरअसल वन्यजीव प्रेमी जानना चाहते हैं कि जब सबकुछ अनलॉक हो रहा है तो फिर कॉर्बेट नेशनल पार्क में जंगल सफारी कब शुरू होगी? चलिए इस सवाल का जवाब भी आपको दिए देते हैं। नैनीताल के रामनगर में स्थित कॉर्बेट नेशनल पार्क 15 अक्टूबर से खुलने जा रहा है। जो लोग पार्क में जंगल सफारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं, वो रामनगर आने की तैयारी शुरू कर दें। पार्क प्रशासन ने दस दिन पहले ही ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। कॉर्बेट नेशनल पार्क को लेकर पर्यटकों में कितना क्रेज है, इसका अंदाजा आप यूं लगा सकते हैं कि ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने के पहले दिन ही दो जोन के लिए 300 से ज्यादा पर्यटकों ने ऑनलाइन बुकिंग कराई। आगे जानिए खास बातें