Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना के इलाज में प्लाज्मा थैरेपी बेहद कारगर है। प्लाज्मा थैरेपी केवल उन्हीं मरीजों को दी जाती है जो कि गंभीर हैं और जिनकी हालत और खराब हो रही है। अब उत्तराखंड में भी राज्य आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड धारक प्लाज्मा थैरेपी का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए उन्हें अलग से कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा। राज्य में आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड धारकों को कैशलेस प्लाज्मा और प्लेटलेट्स का इलाज मिलेगा। प्लाज्मा और प्लेटलेट के लिए आयुष्मान योजना में अलग से पैकेज होगा। राज्य सरकार के इस फैसले से कोरोना संक्रमित मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। आयुष्मान योजना में प्लाज्मा और प्लेटलेट संबंधी सुविधा के शामिल होने से गरीब मरीज भी इन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी।