उत्तराखंड में 2 नवंबर से खुलेंगे स्कूल, त्रिवेन्द्र कैबिनेट की मीटिंग में बड़ा फैसला

काफी वक्त से इस बात पर मंथन किया जा रहा था कि आखिर उत्तराखंड में स्कूल कब से खुलेंगे? तो लीजिए इस पर फैसला हो गया है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand School: Schools will open in Uttarakhand from November 1
Image: Schools will open in Uttarakhand from November 1

देहरादून: बुधवार को हुई त्रिवेन्द्र कैबिनेट में स्कूलों को दोबारा खोलने को लेकर बड़ा फैसला किया गया गया है। कैबिनेट के निर्णय के मुतबिक उत्तराखंड में स्कूल 2 नवंबर से खोले जाएंगे। पहले चरण में सिर्फ 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए ही स्कूल खुलेंगे। स्कूलों के खुलने से पहले इन्हें पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। बैठक में त्रिवेंद्र कैबिनेट ने स्कूलों को खोलने को लेकर बड़ा फैसला लिया। अब साफ हो गया है कि उत्तराखंड में 2 नवंबर से स्कूल खोले जाएंगे।