Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: राज्य कर विभाग ने राजधानी देहरादून में छापेमारी के दौरान दो बिल्डरों की करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी। छापेमारी के दौरान खुलासा हुआ कि दोनों बिल्डरों ने बिना रजिस्ट्रेशन के ही 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया, लेकिन जीएसटी नहीं भरा। राज्य कर विभाग ने दोनों बिल्डरों के अलग-अलग दफ्तरों में छापा मारा। छापेमारी के दौरान करोड़ों के माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की चोरी का पता चला। राज्य कर विभाग की तरफ से हुई जांच में अभी तक दोनों बिल्डरों के खिलाफ 15 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी जा चुकी है। मंगलवार को राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने दोनों बिल्डरों के कालिदास रोड, इंद्र रोड और बलबीर रोड स्थित ठिकानों पर छापे मारे। छापेमारी के दौरान दोनों बिल्डरों के दस्तावेजों में भी गड़बड़ी मिली। जांच के दौरान पता चला कि दोनों बिल्डर पिछले लम्बे समय से बिना रजिस्ट्रेशन के ही काम कर रहे हैं। एक बिल्डर का रजिस्ट्रेशन दो साल पहले कैंसिल हो गया था। ये बिल्डर लगातार कारोबार करता रहा, लेकिन उसने रजिस्ट्रेशन रिन्यू नहीं कराया। वहीं दूसरे बिल्डर ने जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराने की जहमत ही नहीं उठाई। आगे पढ़िए