केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, ये नज़ारा देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु..देखिए वीडियो

इसके साथ ही केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। श्रद्धालुओं ने इसका भरपूर आनंद उठाया..आप भी देखिए
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Kedarnath Dham: First snowfall of season in Kedarnath
Image: First snowfall of season in Kedarnath

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का आना हर दिन बढ़ रहा है। लॉकडाउन में मिली छूट के बाद श्रद्धालु बड़ी संख्या में उत्तराखंड आ रहे हैं और बाबा केदारनाथ के दर्शन कर रहे हैं। आखिरकार श्रद्धालुओं के मन की मुराद आज पूरी हो गई, जब केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। श्रद्धालुओं ने इस बर्फबारी का भरपूर आनंद उठाया। केदारनाथ धाम में बर्फबारी देखते ही कई श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। बाबा भोलेनाथ की नगरी में ऐसा नजारा देखने के लिए श्रद्धालु न जाने कितने वक्त से इंतजार कर रहे थे। पहली बर्फबारी ने पैदल आ रहे श्रद्धालुओं की सारी थकान मिटा दी। आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले ही केदारनाथ दर्शन में कुछ छूट मिली है और उसके बाद से श्रद्धालु लगातार बड़ी संख्या में इस धाम में पहुंच रहे हैं। आगे देखिए बर्फबारी का वीडियो

यह भी पढ़ें - अब गढ़वाल के अनुज रावत की लगी लॉटरी, IPL में बनाई टीम..जीते 1 करोड़ रुपये

  • Youtube सब्सक्राइब करें: