Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग वासियों के लिए एक जरूरी खबर है। पांच नवंबर से शहर में वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू हो जाएगी। ये व्यवस्था अगले 45 दिनों तक लागू रहेगी। इस दौरान रुद्रप्रयाग शहर में वनवे ट्रैफिक रहेगा। जो लोग केदारनाथ यात्रा पर जाने वाले हैं, वो भी कृपया ध्यान दें। केदारनाथ की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को जवाड़ी बाईपास से होकर जाना पड़ेगा। अब तक केदारनाथ जाने वाली गाड़ियां संगम बाजार से होते हुए केदारनाथ जाती थीं। लेकिन 5 नवंबर से गाड़ियां जवाड़ी बाईपास की तरफ से केदारनाथ भेजी जाएंगी। ट्रैफिक डायवर्ट करने की वजह भी आपको बताते हैं। दरअसल रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड हाईवे पर संगम बाजार में स्थित सुरंग का ट्रीटमेंट किया जाना है। इस सुरंग को बने हुए कई दशक हो गए हैं। ट्रीटमेंट और रखरखाव के अभाव में सुरंग जर्जर हो गई है। अब सुरंग की हालत सुधारी जाएगी। इसका ट्रीटमेंट किया जाएगा। सुरंग के ट्रीटमेंट की जिम्मेदारी एनएच लोनिवि रुद्रप्रयाग डिविजन को दी गई है। ट्रीटमेंट कार्य के चलते सुरंग के जरिए होने वाली आवाजाही को रोकना पड़ेगा। निर्माण कार्य 5 नवंबर से शुरू होगा और अगले 45 दिन तक चलेगा। आगे पढ़िए