Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
नैनीताल: नैनीताल में नरभक्षी गुलदार का आतंक चरम पर है। एक हफ्ते के भीतर गुलदार ने तीन जिंदगियां लील लीं, लेकिन वन विभाग गुलदार के खात्मे के लिए अब तक ठोस कार्य योजना नहीं बना पाया। पहले 13 साल की नेहा, फिर 18 साल की चंपा और अब 45 साल की खीमुली देवी गुलदार का शिकार बन गई। शुक्रवार को ओखलकांडा ब्लॉक में गुलदार ने एक और महिला को अपना शिकार बना लिया। महिला अपने गांव के पास ही खेतों में घास काट रही थी। तभी घात लगाए गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया और उसे मार डाला। गांव के लोग जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। गुलदार ने उसका पूरा शव खा लिया था। घटना को लेकर गांव वालों में रोष है। उन्होंने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। ओखलकांडा ब्लॉक में पिछले एक हफ्ते के भीतर गुलदार 3 लोगों को मार चुका है। गुलदार के हमले की ताजा घटना देहना गांव में हुई। आगे पढ़िए