Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड में इंसान और जानवरों के बीच झड़प की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसा कोई दिन नहीं बीत रहा, जब पहाड़ के किसी हिस्से से जंगली जानवर के हमले की खबर ना आई हो। ताजा मामला नैनीताल के रामनगर का है। जहां बीती शाम गुलदार ने एक 30 वर्षीय युवक पर हमला बोल दिया। जिसमें युवक घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जस्सागाजा क्षेत्र की है। जहां विक्की नाम का युवक शाम 7 बजे दुकान से सामान लेकर घर जा रहा था। तभी घात लगाए गुलदार ने 30 वर्षीय विक्की पर हमला कर दिया। जिसमें विक्की घायल हो गया। विक्की की जगह कोई और होता तो गुलदार को सामने देख हिम्मत हार जाता, लेकिन युवक काफी देर तक गुलदार से जूझता रहा। बाद में युवक के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की तरफ भाग गया। युवक के हाथ पर गुलदार के पंजों से गंभीर निशान बन गये हैं। उसे इलाज के लिए रामनगर के निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। आगे पढ़िए