Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में सर्दियों ने आखिरकार दस्तक दे दी है और इसका असर पर्वतीय समेत मैदानी क्षेत्रों में साफ दिखाई दे रहा है। वातावरण शुष्क हो चला है और तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। वहीं बर्फ से ढकी हुई कुछ सुंदर एवं मनमोहक तस्वीरें केदारनाथ धाम से सामने आ रही हैं। केदारनाथ धाम में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है और तापमान काफी नीचे गिर रहा है। आज सुबह केदारनाथ धाम में तेजी से बर्फबारी हुई जिसके बाद धाम में 2 इंच तक बर्फ जम रखी है। दूर पहाड़ियों तक बर्फ से ढकी चोटियां दिखाई दे रही हैं। इस मनोरम दृश्य को कई श्रध्दालुओं ने अपने मोबाइल में कैद किया। तड़के सुबह बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड पड़ी और धाम में पहुंचे श्रध्दालु ठंड के कारण अपने कमरों में ही दुबके रहे।