Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही हो रही है। लोगों की सुविधा को देखते हुए हेली सेवाओं के संचालन को काफी दिनों पहले ही हरी झंडी दिखा दी गई है मगर अब लोगों के बीच हेली कंपनियों द्वारा संचालित की जाने वाली सेवाओं को लेकर काफी शिकायतें नजर आ रही हैं। हवाई सेवा से केदारनाथ धाम आ रहे श्रद्धालु खुश नजर नहीं आ रहे हैं। अपनी और अपने परिजनों के लिए हेली टिकट बुक करा रहे लोग बिना दर्शन किए ही धाम से वापस लौट रहे हैं। श्रद्धालुओं ने हेली सेवाओं के ऊपर अपनी मनमानी और लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि बुकिंग के बावजूद भी हेली सेवाएं समय पर उनको केदारनाथ लेकर नहीं जा रही हैं। कभी-कभी तो 3 से 4 दिन इंतजार के बाद भी हेली कंपनियां श्रद्धालुओं को इंतजार करा रही हैं। वहीं वे अपनी मनमानी करते हुए तय किए गए किराए से भी अधिक पैसे ले रही हैं।