बागेश्वर: बागेश्वर में कुत्ते का पीछा कर रहा गुलदार एक कमरे में घुस गया। डरा हुआ कुत्ता जहां कमरे की एक ओट में दुबक गया तो वहीं गुलदार जोर-जोर से गुर्राने लगा। गुलदार की गुर्राहट सुन घर के सदस्य मौके पर पहुंच गए और गुलदार को कमरे में ही बंद कर दिया। कुत्ता और गुलदार दोनों कई घंटों तक एक ही कमरे में बंद रहे। हैरानी की बात ये है कि एक ही कमरे में होने के बावजूद गुलदार ने कुत्ते पर हमला नहीं किया। कमरे के बाहर लोगों की भीड़ देख गुलदार बुरी तरह डर गया। वन विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो कुत्ता और गुलदार दोनों अलग-अलग कोनों में दुबके हुए मिले। घटना बागेश्वर के मालता गांव की है। जहां शुक्रवार तड़के कुत्ते का पीछा करते हुए एक गुलदार कमरे में घुस गया। मालता गांव में पूरन सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर के बाहर कुत्ता बंधा रहता है। शुक्रवार को तड़के साढ़े तीन बजे गुलदार कुत्ते पर झपट पड़ा। इस बीच कुत्ता भागते हुए निचली मंजिल पर स्थित कमरे में घुस गया। आगे पढ़िए