Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: अगर आपकी पहाड़ में जमीन है, या फिर आप जमीन लेने की सोच रहे हैं तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। कहीं ऐसा ना हो कि कोई दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर आपको चूना लगा जाए। उत्तराखंड में जमीनों की धोखे से बिक्री और अवैध कब्जे के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऊधमसिंहनगर के खटीमा में भी यही हुआ। यहां एक गांव में जीवित व्यक्ति को मरा हुआ दिखाकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे उसकी 125 एकड़ जमीन कब्जा ली गई। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बाद में वो हाईकोर्ट की शरण में पहुंचा। तब कहीं जाकर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों में 6 महिलाएं भी शामिल हैं। घटना झनकईयां थानाक्षेत्र के बगुलिया गांव की है। जहां दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर 125 एकड़ जमीन हड़प ली गई। आगे पढिए