उत्तराखंड: गैरसैंण को 25 हजार करोड़ की सौगात..बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

राज्य स्थापना दिवस को खास बनाने के लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को 25 हजार करोड़ की सौगात से नवाजा।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Government of Uttarakhand: Crores of projects approved in Garsain
Image: Crores of projects approved in Garsain

चमोली: गैरसैंण वासियों के लिए उत्तराखंड का 21वां राज्य स्थापना दिवस बेहद खास रहा। लोगों को उम्मीद थी, कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ग्रीष्मकालीन राजधानी के विकास के लिए कई बड़े ऐलान करेंगे। सीएम ने भी लोगों को निराश नहीं किया। राज्य स्थापना दिवस को खास बनाने के लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को 25 हजार करोड़ की सौगात से नवाजा। इस बजट से यहां कई बड़ी योजनाओं का काम शुरू होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि 25 हजार करोड़ की लागत से गैरसैंण में अवस्थापन विकास संबंधी कार्य किए जाएंगे। आने वाले 10 सालों तक गैरसैंण में इस योजना से चहुंमुखी विकास किया जाएगा। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की जाएगी। जो कि गैरसैंण का मास्टर प्लान तैयार करेगी। इस कमेटी के सचिव आईएफएस पराग मधुकर धकाते होंगे, जो कि मुख्यमंत्री के विशेष सचिव हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में प्रॉपर्टी के जालसाज.. जिंदा आदमी को मरा दिखाया..हड़पी 125 एकड़ जमीन
राज्य स्थापना दिवस पर गैरसैंण को जिन बड़ी सौगातों से नवाजा गया, उनके बारे में भी जान लें। गैरसैंण और इसके निकटवर्ती क्षेत्रों को पंपिंग पेयजल योजना से जोड़ा जाएगा। जल जीवन मिशन के तहत गोल पेयजल योजना के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। कौशल विकास योजना के तहत यहां सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी, जिससे क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार हासिल करने में मदद मिलेगी। नगर पंचायत गैरसैंण में आंतरिक मार्गों और नालों का निर्माण होगा। नगर पंचायत के लिए 3500 लीटर क्षमता के ट्रैक्टर ट्राली और टैंकर खरीदे जाएंगे। मशरूम कंपोस्ट उत्पादन यूनिट की स्थापना की जाएगी। राजकीय इंटर कॉलेज गैरसैंण में 2 मॉर्डन आदर्श लैब बनेंगी। इसके अलावा जिले के 40 आंगनबाड़ी केंद्रों को बचपन प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा, जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों का विकास होगा। इन्हें बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। दुर्मी में मत्स्य पालन, नौकायन, विद्युत उत्पादन के लिए मल्टीपरपज तालाब का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा राजधानी में क्लोनल रूट स्टॉक पर आधारित उच्च तकनीक युक्त आदर्श सेब बागान की स्थापना की जाएगी। विकासखंड घाट के मुख्य बाजार का बाढ़ सुरक्षा का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा कर्णप्रयाग-नौटी-पैठाणी मोटर मार्ग का नव निर्माण किया जाएगा। ग्राम गैरोली तक रोड की मरम्मत की जाएगी।