खुशखबरी: उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट..बोनस का आदेश जारी

राज्य सरकार ने प्रदेश के डेढ़ लाख से ज्यादा कर्मचारियों को दिवाली बोनस की सौगात दी है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर दिवाली बोनस की घोषणा की थी।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Government of Uttarakhand: Bonus for government employees in Uttarakhand
Image: Bonus for government employees in Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड के करीब डेढ़ लाख कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले शानदार खबर है। राज्य सरकार ने प्रदेश के डेढ़ लाख से ज्यादा कर्मचारियों को दिवाली बोनस की सौगात दी है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर दिवाली बोनस की घोषणा की थी। मंगलवार को यानी 10 नवंबर को सचिव वित्त अमित सिंह नेगी ने बोनस के आदेश जारी कर दिए हैं। ये आदेश अराजपत्रित कर्मचारियों और दैनिक वेतन भोगियों के लिए जारी किए गए हैं। इसके अलावा निगम कर्मचारियों के लिए आदेश अलग से जारी होंगे। आदेश के अनुसार, प्रत्येक कर्मचारी को करीब 7 हजार का बोनस दिया जाएगा। वैसे यहां आपको एक बता दें कि कोरोना काल में उत्तराखंड की वित्तीय स्थिति को लेकर अभी तक सरकार आर्थिक दबाव से उभर नहीं पाई है। एक आंकड़े के मुताबिक दिसंबर तक हर महीने करीब 1000 करोड़ की बाजार उधारी सरकार को उठानी पड़ रही है। इसमें से 700 करोड़ रुपये तो कर्मचारियों के वेतन पर ही सरकार को खर्च करने पड़ रहे हैं। ऐसे में अब बोनस देने में सरकार को करीब 125 करोड़ रुपये का खर्चा करना होगा।
यह भी पढ़ें - रुद्रप्रयाग: फोन नहीं उठा रहे थे अधिकारी..ऑफिस पहुंच गए गुस्साए उपाध्यक्ष, लगाई क्लास