Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा के समापन का समय करीब आ गया है। इसी के साथ मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। क्या आम, क्या खास। सभी बदरी-केदार के दर्शन कर पुण्य अर्जित करने के लिए कतार में लगे हैं। आज से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी दो दिन के उत्तराखंड दौरे पर होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद भगवान बदरी विशाल के दर्शन करेंगे। इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उनके साथ होंगे। योगी आदित्यनाथ अपने विशेष विमान से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उनका स्वागत करेंगे। जौलीग्रांट से दोनों मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में सवार होकर केदारनाथ यात्रा पर रवाना होंगे। केदारनाथ पहुंचने पर यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बाबा केदार के दर्शन कर वहां विशेष पूजा आराधना करेंगे। आज रात दोनों मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम में ही विश्राम करेंगे