Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: शाम करीब चार बजकर 15 मिनट पर केदारनाथ धाम पहुंचे और धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। वह केदारनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए और शाम को पूजा आदि कार्यक्रम में शामिल हुए। सोमवार को योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के सीएम के साथ केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम योगी ने सीएम त्रिवेंद्र के साथ इस वर्ष बाबा केदार की अंतिम संध्या पूजा में शिरकत की। कल सुबह पूजा अर्चना के बाद केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। ऐसे में इस वर्ष की अंतिम संध्या पूजा में दो दो मुख्यमंत्रियों का शामिल रहना एक अद्भुत संयोग रहा। इसके बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने PM नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। आगे पढ़िए