Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: और इसी के साथ उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया था कि 15 नवंबर से उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर शुरू होगा। आज यानी 16 नवंबर को उत्तराखंड के 6 जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। बीती रात केदारनाथ में जमकर बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात भी हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो गया है। इससे मैदानी इलाकों पर 16 नवंबर को सीधा प्रभाव पड़ने की संभावना है। जिससे उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से ठंड में भी इजाफा हो सकता है। आगे जानिए किन किन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।