Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में दूसरों के मकान दिखाकर बैंक के साथ फ्रॉड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने किसी और के मकान दिखाकर बैंक से 97 लाख 60 हजार रुपये का लोन लिया और इस रकम को डकार गए। बैंक लोन की किस्तें भरने के लिए नोटिस भेजता रहा, लेकिन किस्त नहीं भरी गईं। गड़बड़ी का अंदेशा होने पर बैंक ने जांच शुरू की तब कहीं जाकर मामले का खुलासा हो सका। अब इस मामले में नेहरू कॉलोनी पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने दूसरे के मकान दिखाकर आईडीबीआई बैंक से 97 लाख 60 हजार रुपये का लोन लिया था। इस संबंध में आईडीबीआई के सहायक महाप्रबंधक प्रशांत आनंद ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। चलिए पूरा मामला बताते हैं। साल 2017 में कृष्ण कुमार अग्रवाल, प्रविंद्र सैनी, अर्जुन, बिट्टू कुमार, सुमित कुमार, अमर सिंह, गोपाल सिंह और नवीन अग्रवाल ने बैंक से लोन लिया था।