Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना संकट ने लाखों लोगों की नौकरियां छीन लीं। जिन लोगों का जॉब चला गया, वो पहाड़ लौट आए हैं, यहां नई शुरुआत करना चाहते हैं, लेकिन रोजगार के अवसर सीमित हैं। अपना काम शुरू करने के लिए भी जमापूंजी चाहिए। ऐसे युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। उत्तराखंड सहकारिता विभाग अब बेरोजगार युवाओं को भी तीन लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त कर्ज देगा। अब तक सहकारिता विभाग किसानों को ही ऋण देता रहा है, लेकिन अब बेरोजगार युवा भी विभाग की योजना के तहत लोन हासिल कर अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं। राज्य सरकार के इस कदम से पहाड़ के हजारों बेरोजगार युवा लाभान्वित होंगे। स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकेंगे। उत्तराखंड सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजना का शुभारंभ 21 नवंबर को होगा। 21 नवंबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ऊधमसिंहनगर जिले से योजना का शुभारंभ करेंगे। ये जानकारी सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने दी। बुधवार को विधानसभा में समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि विभाग की तरफ से किसानों के साथ बेरोजगार युवाओं को भी ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। आगे पढ़िए