उत्तराखंड: शिकार की तलाश में कॉलेज कैंपस में आ धमका गुलदार..देखिए वीडियो

नैनीताल के एक पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में गुलदार के दीवार पर चढ़ते हुए कैंपस के अंदर घुस जाने की खूंखार वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Leopard nainital: Leopard in nainital college
Image: Leopard in nainital college

नैनीताल: उत्तराखंड में गुलदार का दबदबा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन प्रदेश से गुलदार के देखे जाने की खबरें सामने आ रही हैं। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक, हर जगह गुलदार की आवाजाही लगातार बढ़ रही है जो कि चिंताजनक है। उत्तराखंड में आए दिन जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं और कई बार कैमरे के अंदर कैद भी हो जाते हैं। राज्य में लगातार बढ़ रही मानव और वन्यजीव संघर्षों के बीच में एक बेहद खूंखार और चौंका देने वाला वीडियो उत्तराखंड से सामने आ रही है जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो नैनीताल जिले की बताई जा रही है। नैनीताल के एक कॉलेज परिसर में गुलदार के दीवार पर चढ़ते हुए कैंपस के अंदर घुस जाने की वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो गाड़ी के अंदर मौजूद कुछ युवक बना रहे हैं। वीडियो के अंदर गुलदार युवकों के बहुत पास में मौजूद है और फिर वह दीवारों के सहारे चढ़कर कैंपस के अंदर घुस जाता है। वीडियो बनाते वक्त गाड़ी के अंदर मौजूद युवक फिर बेहद डरे हुए हैं और वे बार-बार वीडियो बनाने वाले युवक से कह रहे हैं कि गाड़ी का शीशा पूरा मत खोलो वरना यह गुलदार हम लोगों पर भी हमला कर सकता है।

यह भी पढ़ें - ब्रेकिंग: आज उत्तराखंड में 386 लोग कोरोना पॉजिटिव, 6 मौत..70 हजार के करीब आंकड़ा
जिस क्षेत्र में गुलदार की यह खौफनाक वीडियो बनाई गई है वहां पूरे दिन लोगों की चहलकदमी लगी रहती है। ऐसे में दिन में भी यह गुलदार घातक साबित हो सकता है। नैनीताल के कॉलेज परिसर में कैद हुए खूंखार गुलदार की वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है और इससे यह साफ हो गया है कि जंगलों की सीमा लांघ अब गुलदार मानव बस्तियों की ओर भी आ रहे हैं। और अब पहाड़ों में अकेले घूमना खतरे से खाली नहीं है। वो तो युवकों की किस्मत अच्छी थी कि वे गाड़ी के अंदर मौजूद थे इसलिए उन्होंने गाड़ी के अंदर से गुलदार की वीडियो बना ली। गुलदार की चहलकदमी का वीडियो लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। यह दीवार नैनीताल के एक पॉलिटेक्निक कॉलेज की है जहां पर यह गुलदार घूमता हुआ नजर आ रहा है। सुरक्षा दीवार के ऊपर कटीले तार भी लगाए गए हैं मगर इसके बावजूद भी गुलदार दीवारों को पार कर कॉलेज परिसर के अंदर घुस गया। शहर के पास गुलदार की धमक से आसपास के लोगों के बीच में दहशत बनी हुई है। आगे देखें वीडियो

  • Youtube सब्सक्राइब करें: