स्मार्टसिटी देहरादून में जल्द पूरे होंगे 6 बड़े काम..टोटल 1047 करोड़ रुपये की लागत

राजधानी देहरादून में 2021 तक स्मार्ट सिटी के अधिकतर कार्यों को पूरा करने का मकसद रखा गया है। 1047 करोड़ की लागत से देहरादून स्मार्ट सिटी का निर्माणकार्य पूरा किया जाएगा।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
SmartCity Dehradun: This work will be completed soon in SmartCity Dehradun
Image: This work will be completed soon in SmartCity Dehradun

देहरादून: देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने का काम जोर शोरों से चल रहा है। शहरी विकास विभाग कमरकस कर देहरादून को स्मार्ट सिटी में तब्दील करने में जुटा हुआ है। अगले साल की आखिरी तिमाही तक देहरादून स्मार्ट सिटी बन जाएगा। स्मार्ट सिटी लिमिटेड को कार्य में तेजी लाने के आदेश दे दिए गए हैं और सभी निर्माणकार्यों को पूरा करने की एक समय सीमा को भी तय कर लिया गया है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के अनुसार निर्धारित समय के भीतर- भीतर देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने का काम किया जा रहा है। 2021 तक स्मार्ट सिटी के अधिकतर कार्यों को पूरा करने का मकसद रखा गया है। 1047 करोड़ की लागत से देहरादून स्मार्ट सिटी का निर्माणकार्य पूरा किया जाएगा। शहरी विकास सचिव शैलेश बगौली के अनुसार स्मार्ट सिटी के काम प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं। जो काम सबसे जरूरी हैं उनको सबसे पहले किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, शीतलहर से सावधान रहें
आइये अब जानते हैं कि देहरादून में स्मार्ट सिटी के अंदर क्या-क्या मुख्य काम किए जा रहे हैं और कबतक उनका निर्माणकार्य पूरा हो जाएगा।
1-सबसे पहले देहरादून के अंदर इलेक्ट्रिक बसे दौड़ेंगी। शहर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का काम शुरू हो गया है। इसके तहत एक बस देहरादून आ चुकी है और 30 बसें देहरादून में चलाई जाएंगी। इन इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए शहर में चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम भी किया जा रहा है। बता दें कि ये बसें बिजली से चलेंगी और इसके लिए पेट्रोल की जरूरत नहीं पड़ेगी।
2-आइए बात करते हैं दिलाराम चौक पर बने 100 फीट की तरंगे की जो देहरादून की शान बढ़ाएगा। तिरंगे को लगाने का काम अंतिम चरण पर है और इसके लिए 19 दिसंबर तक की समय सीमा तय की गई है। 100 फीट के इस तिरंगे को 19 दिसंबर तक देहरादून में लगा दिया जाएगा और यह देहरादून की शान बढ़ाएगा।
3-मॉडर्न दून लाइब्रेरी का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है और इसका काम अगले साल 15 नवंबर तक पूरा होना है। बता दें कि यह मॉडर्न लाइब्रेरी लैंसडाउन चौक के सामने बनाई जा रही है और इसके अंदर 500 छात्रों के पढ़ने की सुविधा भी होगी।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के 4 छात्रों को बधाई..टॉप कंपनी अमेजॉन में हुआ सलेक्शन
"मॉडर्न लाइब्रेरी" नाम से ही पता लगता है कि यह लाइब्रेरी अन्य लाइब्रेरियों से हटके होगी। यहां ई-रीडिंग की व्यवस्था भी होगी और छोटे बच्चों के लिए किड जोन भी होगा। कुल मिलाकर यह उन लोगों के लिए एक नई सौगात है जो लोग पढ़ने के शौकीन हैं।
4- वहीं सीवर प्लान में शहर के पांच प्रमुख जगहों पर सीवर का काम होगा और इसके तहत परेड ग्राउंड के तीनों ओर दर्शन लाल चौक से गांधी रोड होते हुए सहारनपुर चौक तक, तिलक रोड होते हुए सहारनपुर चौक तक, लुनिया मोहल्ला मजार वाली गली से सहारनपुर चौक तक और घंटाघर से दर्शनी गेट तक सीवर का काम होगा और यह अगले साल सितंबर तक पूरा हो जाएगा। सीवर लाइन के बनने से बरसात में ओवरफ्लो की समस्या से देहरादून निवासियों को निजात मिल जाएगी।
5- ड्रेनेज प्लान की बात करें तो रेस कोर्स से बन्नू स्कूल चौक तक और सहारनपुर चौक से भंडारीबाग नाले तक ड्रेनेज का का किया जाएगा और इसका डिजाइन पूरा हो चुका है। इसके लिए अगले साल अक्टूबर तक समय सीमा तय की गई है।
6- 187 करोड़ की लागत से देहरादून के कलेक्ट्रेट परिसर में अगले साल दिसंबर तक ग्रीन बिल्डिंग बनाने का भी प्रस्ताव तय किया गया है यह 6 मंजिला इमारत होगी और इसमें सभी जिला स्तरीय दफ्तर होंगे। इस बिल्डिंग के निर्माण कार्य को भी जल्दी शुरू किया जाएगा।