जब गढ़वाल की बौंणी देवी ने फोन पर की CM से बात, मिला खास न्यौता..देखिए वीडियो

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद फोन कर उर्गम घाटी की महिलाओं का हालचाल पूछा। इस दौरान गांव में रहने वाली बौंणी देवी ने उन्हें क्षेत्र में आने और कोदे की रोटी खाने का न्यौता दिया। देखिए वीडियो
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Trivendra Singh Rawat: CM Trivendra talks to the lady of Urgam Valley over phone
Image: CM Trivendra talks to the lady of Urgam Valley over phone

चमोली: अपनी बोली, अपना गांव। पहाड़ में दुश्वारियां तो हैं, लेकिन जब प्रदेश का मुखिया खुद आमजन से उनकी खैरियत पूछता है, उनके साथ अपनेपन से बात करता है, तो संघर्ष कर रहे लोगों को बड़ा हौसला मिलता है। राज्य के मुखिया जब पहाड़ की संघर्षशील माताओं-बहनों से बात कर उन्हें अपनेपन का एहसास दिलाते हैं, तो दिल को जो सुकून मिलता है। उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस खुशी को आप चमोली की बौंणी देवी के चेहरे पर दिख रही चमक से महसूस कर सकते हैं। चमोली के सलना गांव में रहने वाली बौणी देवी उन महिलाओं में से एक हैं, जिन्हें बदरी गाय योजना से जोड़ा गया है। इस योजना से जुड़कर गांव की महिलाएं हर दिन 40 लीटर दूध एकत्रित कर इसे बेच रही हैं। स्वावलंबी बन रही हैं। हाल में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद इन महिलाओं से फोन पर बात की। सीएम साहब से बातचीत के दौरान बौंणी देवी बेहद भावुक नजर आईं। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के शहीद सपूत की नम आंखों से विदाई, 4 महीने बाद होना था रिटायर
उन्होंने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पर खूब आर्शीवाद लुटाए। साथ ही अनुरोध किया कि वो एक बार उर्गम घाटी जरूर आएं। यहां कल्पेश्वर मंदिर में आकर भगवान से आशीर्वाद लें, गांव की महिलाओं से आशीर्वाद लें। बौंणी देवी ने मुख्यमंत्री से कहा कि उन्हें उर्गम घाटी आकर उनके हाथ से बनी कोदे की रोटी खानी होगी, झंगोरे की खीर और आलू का साग खाना होगा। दोनों के बीच गढ़वाली में ही बातचीत हुई। सीएम ने भी उनके निमंत्रण को सहर्ष स्वीकारा और जल्द ही उर्गम घाटी आने का वादा किया। आपको बता दें कि चमोली में स्थित उर्गम घाटी की महिलाएं स्वावलंबन की नई इबारत लिख रही हैं। अकेले सलना गांव में 300 और पूरी घाटी में 1700 महिलाओं को विभिन्न योजनाओं से लाभ हासिल हो रहा है। सरकार की मदद से क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बेटे के साथ कपड़े खरीदने बाजार गई थी मां, 11 दिन से घर नहीं लौटी..अनहोनी का डर
मुख्यमंत्री से फोन पर हुई बातचीत के दौरान उन्होंने सरकार का आभार जताया। चलिए अब आपको बौंणी देवी और उनकी सीएम संग हुई बातचीत का वीडियो दिखाते हैं, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों की पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: