उत्तराखंड: CM त्रिवेन्द्र का बड़ा फैसला, 65 अशासकीय स्कूलों के लिए राहत भरी खबर

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा अशासकीय विद्यालयों का अनुदान बंद करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इससे राज्य के 65 अशासकीय विद्यालयों को बड़ी राहत मिली है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Private School News: Private school will get grant
Image: Private school will get grant

देहरादून: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा अशासकीय स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया जा चुका है और उन्होंने अशासकीय विद्यालयों का अनुदान बंद करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इससे राज्य के 65 अशासकीय विद्यालयों को बड़ी राहत मिली। यह अशासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों एवं सेवा देने वाले शिक्षकों सहित सभी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। अशासकीय स्कूलों को सरकार की ओर से मिलने जाने वाला अनुदान बंद नहीं होगा और वह जारी रहेगा। मुख्यमंत्री द्वारा यह फैसला बेहद सराहनीय है और सभी स्कूल इस फैसले से संतुष्ट हैं। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के अनुसार शासन की ओर से मुख्यमंत्री के पास सभी अशासकीय स्कूलों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता को खत्म करने की बात कही थी। इस पर फैसला अटका हुआ था।

यह भी पढ़ें - दुनिया की सबसे अकेली औरत..ये जहां रहती है, वहां 100 मील के दायरे में नहीं रहता कोई इंसान
मुख्यमंत्री द्वारा आखिरकार इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है और उन्होंने इस पर सहमति नहीं दी है। बीते कुछ दिनों से अशासकीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों में अनुदान को खत्म किए जाने वाले मामले को लेकर गुस्सा स्पष्ट दिखाई दे रहा था। सभी ने एकजुट होकर आवाज उठाई थी और कहा था कि जिन स्कूलों को एक बार अनुदान दे दिया है उसको किसी भी स्थिति में वापस नहीं लिया जा सकता। सब लोग मुख्यमंत्री के इस फैसले का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार मुख्यमंत्री ने अनुदान वापस न लेने का फैसला लेकर सभी विद्यालयों को खुश कर दिया है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम का कहना है कि शासन की ओर से हाल ही में सभी अशासकीय स्कूलों की समीक्षा के लिए जो आदेश जारी किए थे उसके अनुसार इन स्कूलों की समीक्षा की प्रक्रिया जारी रहेगी, और अनुदान वापस नहीं लिया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा यह फैसला सराहनीय है और सभी विद्यालयों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को धन्यवाद भी दिया है।