Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस लगातार अपने पैर पसार रहा है। पूरे उत्तराखंड में अब तक 86000 से ज्यादा लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं। इस बीच एक बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं। जी हां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोनावायरस टेस्ट करवाया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि ‘आज मैंने कोरोनावायरस करवाया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है और सिम्टम्स भी नहीं है। अतः डॉक्टर की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में रहूंगा। मेरा सभी से अनुरोध है कि जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं’। आपको बता दें कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। खासतौर पर देहरादून जिले का बुरा हाल है। देहरादून जिले में हर दिन 100 से ज्यादा लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिल रहे हैं। ऐसे में हमारी आपसे यही अपील है कि कृपया सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: जिम मेंं युवक-युवती का अश्लील वीडियो वायरल..जांच में जुटी पुलिस