सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब सीएम के सचिवालय में कार्यरत 4 अन्य लोगों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें सीएम के अपर सचिव प्रदीप रावत, वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव केके मदान व दो अन्य कर्मचारी शामिल हैं।
-
Komal Negi
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Cm trivendra and four other people coronavirus positive
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना के केस लगातार राज्य में बढ़ रहे हैं। इसी बीच उत्तराखंड से एक और बड़ी बुरी खबर सामने आ रही है। बीते शुक्रवार को सीएम त्रिवेंद्र रावत पॉजिटिव पाए गए थे। उन के साथ ही उनकी पत्नी, उनकी बड़ी बेटी एवं उनके रसोई के एक कुक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब सीएम के सचिवालय में कार्यरत 4 अन्य लोगों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें सीएम के अपर सचिव प्रदीप रावत, वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव केके मदान व दो अन्य कर्मचारी शामिल हैं। इसके बाद से ही सीएम सचिवालय में हड़कंप मचा हुआ है। आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को सीएम रावत उनकी पत्नी, उनकी बड़ी बेटी संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद वे होम आइसोलेशन में चले गए थे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड 3 जगह लगेंगी चाय की फैक्ट्री..हजारों से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
सीएम रावत ने खुद इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी थी। शनिवार को चिकित्सक का दल सीएम के आवास में पहुंचा और सीएम ने उनके परिजनों का चेकअप किया, जिसमें सभी स्वस्थ पाए गए। चिकित्सकों ने एहतियात के तौर पर वहां पर ऑक्सीजन सिलेंडर रखवा दिया है। वहीं चिकित्सकों की टीम ने बीते शनिवार को सीएम आवास एवं सीएम सचिवालय में तैनात निजी सचिव ओएसडी समेत तकरीबन 50 कर्मचारियों के सैंपल लिए थे, जिनमें से चार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। घटना के बाद से ही सीएम सचिवालय में हड़कंप मच गया और उसके बाद कई और लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं। चिकित्सकों की टीम ने बीते शनिवार को सीएम आवास, सीएम सचिवालय सहित दफ्तर को सैनिटाइज किया है। सीएम सचिवालय में तैनात अपर सचिव प्रदीप रावत, निजी सचिव केके मदान एवं दो अन्य कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको भी होम आइसोलेट कर दिया गया है और स्वास्थ्य विभाग उनके स्वास्थ्य के ऊपर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं। जानकारी मिली है कि इनमें से किसी को भी किसी भी प्रकार के लक्षण नहीं दिख रहे हैं।स्वास्थ्य विभाग अब सीएम निवास एवं सीएम सचिवालय में तैनात सभी कर्मचारियों के सैंपल लेने की तैयारियों में जुट गया है।