Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की एक बड़ी खबर है। कोरोना से संक्रमित मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की तबीयत खराब होने पर उन्हें राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर है कि में मुख्यमंत्री के फेफड़ों का सीटी स्कैन कराया है। इसके बाद फेफड़ों में हल्का इंफेक्शन पाया गया है।इसके अलावा उनकी खून से संबंधित बाकी जांच भी की गई है। आपको यहां ये भी बता दें कि 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद से वे होम आइसोलेशन में थे। इस दौरान वो वर्चुअल रूप से विधानसभा सत्र में भी शामिल हुए। खबर है कि शनिवार से उन्हें हल्का बुखार था। जिस पर रविवार को दून अस्पताल में उनकी खून की जांच व सीटी स्कैन कराया गया। सीटी स्कैन में फेफड़ों में हल्का इंफेक्शन पाया गया है। जिसके बाद उन्हें एहतियातन भर्ती कर दिया गया है। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ आशुतोष सयाना का कहना है कि सिटी स्कैन में मुख्यमंत्री के फेफड़ों में हल्का इंफेक्शन मिला है लेकिन चिंताजनक बात नहीं है।