उत्तराखंड ब्रेकिंग: CM त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली एम्स रेफर..हाल ही में कोरोना पॉजिटिव मिले थे

मुख्यमंत्री के फिजीशियन डॉ. एन एस बिष्ट ने बताया कि दिल्ली एम्स में चिकित्सीय परामर्श की सलाह दी गई है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Trivendra Singh Rawat: CM Trivendra Singh Rawat Delhi AIIMS
Image: CM Trivendra Singh Rawat Delhi AIIMS

देहरादून: उत्तराखंड के सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत हाल ही कोरोना संक्रमित पाए गए थे। फिलहाल वो दून अस्पताल में भर्ती थे लेकिन अब उन्हें दिल्ली एम्स के लिए रेफर किया गया है। उनके साथ उनकी पत्नी और बेटी भी साथ गई हैं। जीटीसी हेलीपेड से सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत को दिल्ली एम्स के लिए भेजा गया। रविवार देर शाम उन्हें राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दून अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने उनके फेफड़ों का सीटी स्कैन कराया था जिसमें हल्का इंफेक्शन पाया गया था। मुख्यमंत्री के फिजीशियन डॉ. एन एस बिष्ट ने बताया कि उनके स्वास्थ में अभी सुधार है। लेकिन उन्हें दिल्ली एम्स में चिकित्सीय परामर्श की सलाह दी गई है। वहां उनकी कुछ जांचे होनी है। यहां आपको ये भी बता दें कि 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री रावत की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद से वे होम आइसोलेशन में थे। विधानसभा सत्र में भी वह वर्चुअल रूप से शामिल हुए। इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में भी ऑनलाइन ही जुड़ रहे थे।
यह भी पढ़ें - देहरादून: कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग..एक युवक की जिंदा जलकर मौत