Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर जिले में एक बार फिर पुलिस की दबंगई का मामला सामने आया है। यहां एक कांस्टेबल ने तैश में आकर एक गरीब खोखे वाले पर कार चढ़ा दी। घटना में खोखा संचालक की मौत हो गई, जबकि उसके दो चचेरे भाई समेत तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि खोखे वाले ने कोतवाली के कांस्टेबल से सिगरेट के रुपये मांग लिए थे। इससे कांस्टेबल तैश में आ गया और उसने बुधवार रात खोखे वाले और उसके साथियों को कार से कुचल दिया। घटना में खोखे वाले की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक का हल्द्वानी के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिसवाले की इस हरकत से गुस्साए लोगों ने रात में ही कोतवाली परिसर में शव रखकर हंगामा किया। बाजपुर में हंगामे की सूचना मिलने पर आस-पास के थानों और नैनीताल जिले भी पुलिस फोर्स बुला ली गई। इस मामले में मृतक के भाई ने कांस्टेबल समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। वहीं बन्नाखेड़ा चौकी के प्रभारी अनिल जोशी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी अजय रौतेला, एसएसपी डीएस कुंवर सहित अन्य अफसर भी रात में ही मौके पर पहुंच गए थे। चलिए पूरी घटना के बारे में बताते हैं। आगे पढ़िए