उत्तराखंड: आज अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे CM त्रिवेन्द्र सिंह रावत

कोरोना संक्रमण के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती सीएम त्रिवेंद्र की सभी रिपोर्टें सामान्य आ गई हैं। इस लिहाज से उनहें आज अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Trivendra Singh Rawat Coronavirus: CM Trivendra Singh Rawat will be discharged from the hospital
Image: CM Trivendra Singh Rawat will be discharged from the hospital

देहरादून: कोरोना संकट के मद्देजर आज की दो बड़ी खबरें हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज होंगे। दूसरी खबर कोरोना वैक्सीन को लोकर है। उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों को परखने के लिए आज से ड्राई रन शुरू किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती सीएम त्रिवेंद्र की सभी रिपोर्टें सामान्य आ गई हैं। इस लिहाज से उनहें आज अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा। मुख्यमंत्री के फीजीशियन डॉ. एनएस बिष्ट ने ये जानकारी दी है। मुख्यमंत्री 18 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। तब से वह आइसोलेशन में रहे। 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री को हल्का बुखार हुआ। दून अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उनकी चेस्ट में मामूली संक्रमण मिला। डाक्टरों की सलाह पर वह एम्स दिल्ली में भर्ती हो गए। मुख्यमंत्री की पत्नी और बेटी का स्वास्थ्य भी ठीक है। मुख्यमंत्री एम्स से छुट्टी मिलने के बाद एक-दो दिन दिल्ली में रह सकते हैं। इसके बाद वह देहरादून लौट आएंगे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड रोजगार समाचार: UKSSSC में 2500 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी डिटेल