Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे ही भाजपा और कांग्रेस के बीच की दरार और गहरी होती जा रही है। भाजपा और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे को नीचा दिखाने से नहीं चूक रहे हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है जिससे उत्तराखंड के चुनावी गलियारों के बीच एक बार फिर से हलचल होती दिख रही है। हाल ही में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत अपने विवादित बयानों की वजह से एक बार फिर से चर्चा का विषय बन चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की जुबान एक बात फिर से फिसल गई है और उन्होंने कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश के लिए जिस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल किया है उसको लेकर कांग्रेस में जबरदस्त गुस्सा भी दिख रहा है। वहीं बंशीधर भगत के विवादित बयान का असर उत्तराखंड में इस कदर हुआ कि स्वयं मुख्यमंत्री को इस गलती के लिए पार्टी की तरफ से वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश से माफी मांगनी पड़ी। सोशल मीडिया पर बंशीधर भगत का यह बयान काफी वायरल भी हो रहा है और विपक्ष द्वारा जमकर इसकी आलोचना की जा रही है।