Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: विपक्षी नेता अपने विरोधियों कि तारीफ करते दिखें, राजनीति में ऐसे मौके कम ही आते हैं। बात करें उत्तराखंड की राजनीति की तो हाल में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कुछ ऐसा किया, कि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत को भी उनकी तारीफ करनी पड़ी। मामला बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत से जुड़ा है। मंगलवार को एक जनसभा के दौरान बीजेपी नेता भगत ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी थी। बयान का वीडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड में सियासी घमासान मचा है। कांग्रेसी सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं।