Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
बागेश्वर: उत्तराखंड में बाघ, तेंदुए की खबरें अब आम होने लगी है। जानवरों की बस्तियां उजड़ गई तो वो इंसानी बस्तियों में दखल कर रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक बड़ी खबर है । यहां बुधवार की सुबह अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। खबर है कि यहां एक मोहल्ले के घर के बाथरूम में तेंदुआ घुस गया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बागेश्वर के सैंज मोहल्ला में तेंदुआ एक घर के बाथरूम में घुस गया। इस बीच मकान मालिक ने बहादुरी दिखाई। उन्होंने फटाफट बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद ये खबर बागेश्वर में आग की तरह फैल गई। धीरे धीरे मौके पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। लोगों ने पुलिस को इस बात की खबर कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर पिंजरे में बंद करके जंगल में छोड़ दिया।