मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाली 23 जनवरी से प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं।
-
Komal Negi
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Snowfall likely in 5 districts of Uttarakhand
उधमसिंह नगर: इन दिनों पहाड़ों में धूप खिली हुई है, लेकिन प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। ठंड फिलहाल राहत देने के मूड में नहीं दिख रही। उत्तराखंड समेत समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। इन दिनों प्रदेश में मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन ठिठुरन बनी हुई है। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। पहाड़ी इलाकों में फिर भी धूप के दर्शन हो रहे हैं, लेकिन मैदानी इलाके लगातार कोहरे के साये में हैं। यहां धूप के दर्शन नहीं हो रहे। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाली 23 जनवरी से प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं। यही नहीं मौसम विभाग ने उच्च हिमालयी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई है। खासतौर पर चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और देहरादून जिले के मसूरी बर्फ पड़ने की संभावनाएँ हैं। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: घर के बाथरूम में घुसा तेंदुआ, मकान मालिक ने दिखाई बहादुरी..मोहल्ले में हड़कंप
बात करें प्रदेश के मौसम की तो बुधवार को हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जैसे मैदानी जिले घने कोहरे की चपेट में रहे। यहां आज भी विजिबिलिटी कम थी। सड़कों पर गाड़ियां रेंग-रेंगकर चलती दिखाई दीं। घने कोहरे की वजह से सड़क और रेल सेवाओं के साथ-साथ हवाई उड़ानें भी प्रभावित हो रही हैं। मैदानों में कोहरे ने परेशानी जरूर बढ़ाई है, लेकिन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पिछले कई दिनों से अच्छी धूप खिली है। दिन में सर्दी से राहत है, लेकिन रात में सर्द हवाएं एवं पाला पड़ रहा है। हालांकि अगले कुछ दिन में पारा एक बार फिर लुढ़केगा। अगले कुछ दिनों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। अनुमान है कि जल्द ही मसूरी एवं धनोल्टी में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिले में शीतलहर चलने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने मैदानी जिलों में वाहन चलाने वालों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह भी दी है।